logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गणेश नगर गड़ेरना में निकली नौ दूल्हों की बारात, सामूहिक विवाह में नौ जोड़े बने जीवनसाथी

कपिल रावत

जालौन जिले के गणेश नगर गड़ेरना में एक अनोखा और यादगार सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया जिसमें एक साथ नौ दूल्हों की बारात निकली। बारात के डीजे की धुनों से पूरा गणेश नगर गूंज उठा और इस खास मौके को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया

इस सामूहिक विवाह समारोह में नौ कन्याओं के माता-पिता ने अपनी बेटियों के हाथ एक साथ पीले किए। सभी दूल्हा दुल्हनों ने विधि विधान के साथ विवाह संस्कार संपन्न किया और जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया
इस आयोजन को सफल बनाने में बड़ी माता कमेटी गणेश नगर का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में संयोजक के रूप में राघवेन्द्र राजावत दीपू आशीष कुमार द्विवेदी ऋषि राणा हरी शुक्ला, दीपक सिंह, विकास सिंह बंटू और श्याम शुक्ला सहित समस्त कमेटी के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल पेश की जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है

0
557 views

Comment