सफाईकर्मियों को वेतन के लाले, अधिकारी को बताई पीड़ा
सफाईकर्मियों को वेतन के लाले, अधिकारी को बताई पीड़ा
छबड़ा @ पत्रिका. पिछले 4-5 महीने से सफाई कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ममता सोनी व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज भार्गव के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र भुगतान दिलाए जाने की मांग की गई।
एससी विभाग के नगर अध्यक्ष अजय तेजस्वी ने बताया कि पालिका प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के चलते सफाई कार्मिकों को परेशान होना पड़ रहा है। समय पर वेतन नहीं मिलने से पारिवारिक स्थिति पर असर पड़ने लगा है। जब इस सम्बंध में सफाई कार्मिकों द्वारा जिम्मेदार लोगों से
बात की जाती है तो उन्हें काम से हटा दिया जाता है। ज्ञापन देने वालो में कांग्रेस नेता गोविन्द सोनी, एडवोकेट राजेश भार्गव, हेमन्त पारीक, दीपक त्यागी, राज मोहम्मद, रामकल्याण बैरवा, मानसिंह गुर्जर, जगदीश तेजस्वी, रामनरेश मीना, रवि लोधा, योगेश नामदेव, संजय सेन, सतीश मालव आदि शामिल थे।