logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

शाहजहांपुर: सामाजिक संस्था भोर फाउंडेशन की ओर से तिलहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तपेदिक (टीबी) के मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान मरीजों को बीमारी से बचाव और उपचार के प्रति जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज और संतुलित आहार से टीबी जैसी बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्र, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, संस्था की अध्यक्ष स्वाति सिंह, श्वेता सक्सेना, निशांत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

4
169 views

Comment