logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना बनखेडी पुलिस ने नकबजनी का किया पर्दाफाश


दिनांक 06/03/2026 को फरियादी विनोद कुशवाह पिता पन्नालाल कुशवाहा ग्राम बेरखेड़ी के द्वारा थाने पर उपस्थित होकर बताया कि दिनांक 05/03/2026 के करीब 11:00 बजे अपने घर पर ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के पास सेमरी हरचंद चला गया था उसके भाई ने उसे फ़ोन पर बताया कि घर का ताला टूटा होकर घर का पूरा सामान बिखरा हुआ है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बनखेड़ी पर 68/2026 धारा 305(ए), 331 (3) BNS में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी बनखेड़ी द्वारा पृथक-पृथक टीम बनाकर घटनास्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्र में काफी सूक्ष्मता से साक्ष्य व आरोपियों की तलाश की गई, आसपास के रहने वाले साक्षीयो के कथन लेख किये किए गए, दिनांक 09/03/2026 को मुखबिर उक्त सूचना के आधार पर पाया कि दो व्यक्ति ओमनी गाड़ी से पुरानी इस्तेमाल चांदी की पायल बेचने के लिए घूम रहे हैं मुखबिर सूचना पर टीम द्वारा दोनों संदेहियों को ओमनी गाड़ी सहित पकड़ा गया दोनो संदेहीयो 1. राजा सोनी पिता प्रदीप सोनी उम्र 23 साल निवासी ग्राम कौडीया थाना गाडरवाडा 2. करण पिता गुड्डा केवट उम्र 20 साल निवासी श्री पैलेस के पास, जमाडा रोड, गाडरवाडा से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि घटना दिनांक 05.03.2026 को मारुति सुजुकी ओमनी गाड़ी क्रमांक MP-04-CK-7119 से आकर बनखेड़ी कस्बा आसपास के गांव में सुनने ताले लगे हुए घरों की रेकी की गई थी जिसमें फरियादी के घर पर ताला लगा मिला आरोपीगढ़ द्वारा लोहे की राड से घर पर लगा चैनल का गेट का ताला तोड़कर अंदर कमरे में रखी अलमारी के लाकर से सोने चांदी के जेवरात चोरी किये गये ।

पुलिस टीम को आरोपीगण राजा सोनी, करण केवट के कब्जे से
1. सोने चांदी के एक पांचाली जिसमें पांच लॉकेट
2.सोने के 10 गोरिए
3.सोने की एक जोड़ी झुमकी
4. सोने की एक अंगूठी
5. सोने की एक नाक की लॉन्ग
6. सोने की हाय
7. चांदी का एक जोड़ पायल
8. चांदी की दो करदोना
9. चांदी के एक जोड़ कडे
10. चांदी की एक चांदी की चैन,
11. चांदी का सिक्का,
12. कुल नगदी 21,500/- रूपए
13. एक मारुती सुजुकी omni वैन MP-04-CK-7119 को जप्त किया गया
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय (पुलिस) पिपरिया श्री मोहित यादव के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी बनखेडी निरीक्षक विजय सनस द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गयी

सराहनीय भूमिका –
निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन सिंह ठाकुर, उनि मुन्नालाल सूर्यवंशी, आर. अभिषेक सोनी, आर अभिषेक पटेल, आर नीलेश कौरव, सैनिक मनीष पटेल, आर दीपेश सोलंकी (सायबर सेल)

617
21784 views

Comment