पठानकोट के गांव भाटी में सड़क की खस्ता हालत, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
पठानकोट के गांव भाटी, पोस्ट ऑफिस भब्बर में सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह पत्थर ही पत्थर पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार लोग इस सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं। किसी की बाजू टूट गई तो किसी की टांग में गंभीर चोट लग गई। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की खराब हालत को देखते हुए जल्द से जल्द इसके निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन संभव हो सके।