logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

IPS अंशिका वर्मा से शादी करने जा रहे संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई माता-पिता के साथ पहुंचे सीएम योगी के पास, फिर ये पता चला

IPS अंशिका वर्मा से शादी करने जा रहे संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई माता-पिता के साथ पहुंचे सीएम योगी के पास, फिर ये पता चला

IPS Krishna Kumar Bishnoi IPS officer Anshika Verma wedding:उत्तर प्रदेश कैडर के दो बेहद चर्चित और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की शादी की चर्चा इन दिनों पूरे प्रदेश में है. दोनों 29 मार्च को राजस्थान में शादी करने वाले हैं. शादी के खास मौके पर संभल के एसपी केके बिश्नोई अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता देने लखनऊ पहुंचे. सीएम योगी को कार्ड सौंपने वाली यह तस्वीर अब सुर्खियों में है.
गोरखपुर में मिली थीं नजरें
इस प्रेम कहानी की शुरुआत मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर से हुई थी. कृष्ण कुमार बिश्नोई वहां एसपी सिटी के पद पर तैनात थे. जबकि 2021 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अंशिका वर्मा वहां अंडर ट्रेनिंग तैनात थीं. ड्यूटी की चुनौतियों के बीच दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो पहले दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. हालांकि दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा.

सीएम योगी को दिया न्योता

केके बिश्नोई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफी करीबी और भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है. शादी से पहले उन्होंने अपनी माँ गंगा देवी और पिता सुजाना राम बिश्नोई के साथ लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी को आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री ने न केवल इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं बल्कि समारोह में शामिल होने का संकेत भी दिया.

राजस्थान में सजेगी शादी की महफिल
इन दोनों अधिकारियों की शादी का कार्यक्रम राजस्थान में बेहद शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा. 27 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में हल्दी, संगीत और अन्य पारंपरिक रस्में होंगी. 29 मार्च को बाड़मेर-जोधपुर में मुख्य शादी समारोह होगा जिसमें केवल परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे. 30 मार्च को जोधपुर के 'लारिया रिसॉर्ट' में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा जिसमें कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है

कौन हैं अंशिका वर्मा?
प्रयागराज की रहने वाली आईपीएस अंशिका वर्मा को उनके काम करने के अंदाज की वजह से 'लेडी सिंघम' भी कहा जाता है.सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी फैन फॉलोइंग है और वे अपनी कार्यकुशलता के लिए जानी जाती हैं.

पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter

0
574 views

Comment