जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जारी नहीं हुआ समाधान 23 मार्च को करेगे सैकड़ों मजदूर न्याय के लिए दिल्ली कुच।
कोटा, 10 मार्च 2026/ बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से चल रहा है धरने का नेतृत्व जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कर रहे हैं बकाया वेतन भुगतान को लेकर 28 साल से मजदूर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मजदूरों को बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की।
जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान को लेकर संघर्ष कर रहे मजदूरों के धरना स्थल से मीडिया को जानकारी देते हुए कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि लगातार एक साल से फैक्ट्री प्लांट में कार्य करने वाले बकाया दार मजदूरों के सैकड़ों की संख्या में परिजन महिलाओं बच्चों बुर्जुगों सहित फैक्ट्री की तरफ 28 साल से बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं सरकार ने मजदूरों के धरने के दबाव में फैक्ट्री प्लांट की करोड़ों रुपयो की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण करके बिना मजदूरों को बकाया वेतन भुगतान किए कोटा विकास प्राधिकरण विभाग को सौंप रखा है जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार को साफ आदेश जारी कर रखा है कि जल्द से जल्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों को उनका 28 साल से बकाया वेतन सरकार 18%ब्याज के साथ भुगतान करके कोर्ट को अवगत कराए लेकिन तानाशाही बीजेपी सरकार ने अभी तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की है जिसको लेकर सीटू के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर हमारा अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है उन्होंने कहा कि मजदूरों के पक्ष में केवल वामपंथी पार्टी सीपीआईएम ही आगे आई है लगातार सीपीआई एम द्वारा धरने को समर्थन किया जा रहा है
जे के मजदूर नेता एव सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर ने बताया कि सोमवार को जे के मजदूरों को न्याय दिलाने को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में माकपा कार्यकर्ता मजदूरों किसानों महिलाओं छात्रों नौजवानों और आमजनता ने सरकार के तानाशाही रवैय के खिलाफ छावनी चौराहा से गुमानपुरा सब्जी मंडी नयापुरा अग्रसेन चौराहा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट गेट तक विशाल रैली जत्था निकाला गया जिसमें जिले भर से मजदूर किसान महिलाएं शामिल हुए उन्होंने ने कहा कि सरकार कोटा के विकास में असुविधा पैदा कर रही है दबंग भूमाफियाओ और सत्ता में बैठे कारपोरेट समर्थक जनप्रतिनिधियों के इशारों पर प्रशासन मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने में देरी कर रहा है सोमवार को माकपा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सरकार को चेतावनी दी गई है कि जल्द ही मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा इस चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया है लेकिन अभी भी हमारी मुख्य मांग बकाया वेतन भुगतान को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा जब तक सरकार से तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं करवाया जाता तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बैठे रहेंगे
सीटू मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने कहा कि धरने पर उपस्थित जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के सैकड़ों मजदूर न्याय के लिए 23 मार्च 2026 को माकपा जिला सचिव कामरेड हबीब खान सीटू जिला महामंत्री कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के नेतृत्व में 24 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली सरकार के खिलाफ महा जना आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए रवाना होगे। उन्होंने कहा कोटा जिले की पीपल्दा तहसील के सैकड़ों माकपा कार्यकर्ता और मजदूर किसान भी दिल्ली में होने वाली माकपा की महारैली में शामिल होगे।
जिला कलेक्ट्रेट गेट पर चल रहे धरने में कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड केदार जोशी कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड मलखान सिंह यादव कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेई, जेठाराम महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा जाहिदा बानो सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और जे के मजदूरों के परिजन बच्चे बुजुर्ग मौजूद रहे।
धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया
आज भी धरने में उपस्थित सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं सीटू कार्यकर्ताओं ने बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।