logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भैंस का चारा लेने जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव निवासी 58 वर्षीय शहाबुद्दीन दो मार्च को अपनी भैंस के लिए चारा खरीदने पैदल बाजार जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन घायल शहाबुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब आठ दिन तक उनका इलाज चला।

परिजनों के मुताबिक हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर शाहजहांपुर लौट आए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार जलालाबाद क्षेत्र का रहने वाला है और दबंग प्रवृत्ति का है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

0
0 views

Comment