भादरा एसडीएम को धाणका समाज ने सौंपा मांग पत्र
भादरा एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
भादरा (विनोद खन्ना)हनुमानगढ़ जिले में धानका समाज की ओर से पिछले लगभग 220 दिनों से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने पर बैठे संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ कथित धोखाधड़ी करने वाले नेताओं और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
भादरा के लोगों ने धानका जनजाति संघर्ष समिति भादरा राजेश धानका के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि
यदि 72 घंटे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले का पूरा धानका समाज आंदोलनात्मक कदम उठाएगा।
इससे पहले समाज के लोगों में आक्रोश है उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन भी किया व धानका जनजाति प्रमाण पत्र के लिए बार बार संघर्ष कर रहे हैं कृपया हमारी मांगे पूरी की जाए l
भादरा एसडीएम महोदय जी ने कहा जल्द ही आपकी कार्यवाही विभाग को अग्रेषित कर दी जायेगी
मौके पर भीम आर्मी भादरा के साथी भी मौजूद रहे जिसमें भीम आर्मी भादरा उपाध्यक्ष रवि लहरी, व धानका जनजाति संघर्ष समिति भादरा के महा सचिव राकेश धानका, विनोद खन्ना, बलवान धानका, रोमन धानका, सतवीर धानका, आदि लोग मौजूद रहे l