logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को लेंगे शपथ

धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षद 18 मार्च को शपथ लेंगे। इसके साथ ही चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का भी उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने जानकारी दी कि 18 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे समाहरणालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और वार्ड पार्षदों की बैठक होगी। इसके बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के लिए समाहरणालय के तीसरे तल स्थित कक्ष संख्या 314 में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण के बाद उप महापौर और नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी उसी दिन पूरी की जाएगी। इसके तहत सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 12:30 से 1:00 बजे तक स्क्रूटनी की जाएगी।

इसके बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोपहर 2:15 से 3:00 बजे तक मतदान होगा, जबकि 3:00 से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद 3:30 से 4:00 बजे के बीच उप महापौर और उपाध्यक्ष को भी शपथ दिलाई जाएगी।

2
2920 views

Comment