logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद एयरपोर्ट मिशन के प्रतिनिधियों ने महापौर संजीव सिंह को दी बधाई

धनबाद-:धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें महापौर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मिशन के सदस्यों ने महापौर संजीव सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रतीकात्मक रूप से एक हवाई जहाज का मॉडल भेंट कर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर अपना समर्थन और उम्मीद भी व्यक्त की।

महापौर संजीव सिंह ने प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद के समग्र विकास और क्षेत्र की आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

9
4686 views

Comment