logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छेत्र पंचायत की बैठक 16 मार्च को विकास योजनाओं की होंगी समीक्षा

क्षेत्र पंचायत की बैठक 16 मार्च को, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

एटा 10 मार्च 2026 क्षेत्र पंचायत शीतलपुर की आवश्यक बैठक 16 मार्च 2026 को प्रातः 11:30 बजे ब्लॉक सभागार शीतलपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

खंड विकास अधिकारी शीतलपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों, पंचम एवं क्षेत्र वित्त आयोग की धनराशि से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति, पंचायत विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और पेयजल से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

बैठक में मनरेगा सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्यों, ग्राम प्रधानों तथा संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने की अपील की है।
पत्रकार भानु चौहान

53
4127 views

Comment