logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेलगाम पुलिस प्रशासन और तानाशाही सरकार के खिलाफ विधानसभा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन


झरिया विधायक रागिनी सिंह समेत भाजपा विधायकों ने सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग

रांची-:राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बेलगाम पुलिस प्रशासन और सरकार की कार्यशैली के विरोध में आज झारखंड विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह अपने साथी भाजपा विधायकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं और सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। इसके बावजूद सरकार और पुलिस प्रशासन हालात सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राज्य में तानाशाही और निरंकुश शासन चल रहा है, जहां जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए सरकार को जवाबदेह बनाना जरूरी है।

“राज्य में पुलिस प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो गया है और सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।”

0
4200 views

Comment