logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट चौराहा में अंगवस्त्र पहनाकर माँ दुर्गा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को पहचानकर स्वयं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
यातायात निरीक्षक शिवराज, बिष्ट एसआई कमल किशोर ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में संस्था सदस्य मनीष साहू, पूजा जोशी, मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, सुनीता तिवारी शांति रावत, खुशी नागर, ममता खत्री, माही बिष्ट, रेनू कांडपाल जया जोशी तारा टकवाल मनीष साहू सूरज मिस्त्री, नमन तिवारी, सुशील राय, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0
267 views

Comment