logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खागा के सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर से लगभग ढाई कुंतल का घंटा चोरी

खागा (फतेहपुर)। खागा क्षेत्र के हरदो गांव स्थित सिद्धपीठ बड़े भीट बाबा मंदिर से सोमवार की रात चोरों ने लगभग ढाई कुंतल वजनी घंटा चोरी कर लिया। सुबह करीब चार बजे मंदिर में रह रहे बाबा जब झाड़ू लगाने के लिए पहुंचे तो देखा कि घंटे की जंजीरें मंदिर के पास जमीन पर पड़ी हुई थीं और घंटा गायब था।
घटना की जानकारी मिलते ही बाबा ने हरदो गांव के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। चोरी की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मौके पर खागा नगर पंचायत की चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह, प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह तथा सभासद प्रतिनिधि शनि सिंह सेंगर सहित गांव के कई लोग पहुंच गए और घटना पर नाराजगी जताई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

6
3133 views

Comment