logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे भाई को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, तीन घायल; भाई की हालत गंभीर

ब्रेकिंग फतेहपुर
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहनों को परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि भाई अपनी दो सगी बहनों को परीक्षा दिलाने सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर ले जा रहा था। तभी असोथर थाना क्षेत्र के कँधिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में अंजली, रिंकी और विकास घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पीएचसी असोथर भेजा।
जहां डॉक्टरों ने विकास की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि तीनों घायल असोथर थाना क्षेत्र के अंदेमऊ मजरे झब्बापुर के निवासी हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

10
992 views

Comment