बुद्ध एकता संस्कृत कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन - दिल्ली
दिल्ली के चांदनी चौक स्थित बुद्ध विहार में
बुद्ध एकता संस्कृत कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन - दिल्ली
दिल्ली के चांदनी चौक स्थित बुद्ध विहार में द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा बुद्ध एकता संस्कृत कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रामदास आठवले जी ने कहा कि चांदनी चौक स्थित इस बुद्ध विहार का जल्द ही निर्माण कार्य कराया जाएगा और इस स्थान को नई पहचान दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. चंद्रबोध पाटिल एवं भंते जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही।
वहीं दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी तीर्थ बाबू ने अपने संबोधन में कहा कि हमें डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध को पढ़ने के साथ-साथ उनके दिखाए मार्ग पर चलना होगा, तभी समाज और वर्ग का सही विकास संभव है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील बौद्ध का विशेष योगदान रहा। उन्होंने समाज से अपील की कि चांदनी चौक बुद्ध विहार के निर्माण के लिए सभी लोग आगे बढ़कर सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान रोहित जी ने बाबा साहेब और भगवान बुद्ध से जुड़े गीत प्रस्तुत किए, वहीं वंदना सिद्धार्थ ने अपनी कविता सुनाकर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।
न्यूज़: अरविंद प्रभाकर, दिल्ली