logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा की कार्यकारिणी सूची जारी बड़ी संख्या में युवाओ को मौका।....


साजा _ कल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी सूची श्री रविन्द्र चौबे जी पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन की अनुशंसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ की अनुमोदन से जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष श्री आशीष छाबड़ा के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा की कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है जिसमें विभिन्न पदों पर कांग्रेस जनों की नियुक्ति की गई हैं , वही कोषाध्यक्ष के पद पर देवव्रत वर्मा, उपाध्यक्ष _ संतोष तिवारी, केशव साहू, दौलत सिंह राजपुत, दुलारी चिंता वर्मा, कुंभ जांगड़े,खेलन नेताम, महामंत्री _ हेमंत साहू, संतोष पांडे, बलकरण वर्मा, खेलन बघेल, रामावतार साहू, पुनीत नेताम, भगवानी कोठारी, कुलदीप राजपूत, सचिव_ ईश्वर साहू , सतरूपा घनश्याम वर्मा, जितेंद्र श्रीवास, दिनेश साहू , लक्ष्मण सिन्हा, हरीश मनहरे, धनसाय वर्मा, कार्तिक साहू, भोजराम साहू, किरतार देशलहरे एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओमप्रकाश सिंह, बाबूलाल जघेल,संतोष शर्मा, पूरन यादव, राजेश शर्मा एवं हुकुम साहू को बनाया गया है। वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के नवनियुक्त अध्यक्ष ईश्वर वर्मा ने अपने नवगठित कार्यकारिणी सूची को बधाई देते हुए कहा है कि उक्त सूची को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जारी की गई है जिसमें महिलाओं , युवाओं , अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं वरिष्ट कांग्रेस जनों को ध्यान में रखकर जारी की गई है और जल्दी ही आने वाले समय में हमारे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में विस्तृत कार्यकारिणी की सूची जिसमें प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, संयुक्त महामंत्री, संयुक्त सचिव एवं विशेष आमंत्रित सदस्य सहित महिला कांग्रेस कमेटी, किसान कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ की नियुक्त की जाएगी जिसमें ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस जनों को मौका कार्यक्षमता के अनुरूप दी जाएगी।
वही नवगठित कार्यकारिणी सूची जारी होने पर प्रमुख रूप से संतोष वर्मा जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष गण किलुश यदु, संतोष तिवारी, बिहारी साहू, मनोज जायसवाल, संतोष पटेल, राजेश चंदेल, एवं अंजोर यदु अध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस साजा सहित सभी कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

0
12 views

Comment