logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवेंद्र शेखावत क्रिकेट अकादमी ने राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी

देवेंद्र शेखावत क्रिकेट अकादमी ने राजीव गांधी अकादमी को 6 विकेट से धोया

देवेंद्र शेखावत क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजीव गांधी क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजीव गांधी अकादमी ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 266 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। रक्षित लुनावत ने 97 और देवांश जस्वाल ने 59 रनों की उम्दा पारियां खेलीं। देवेंद्र शेखावत अकादमी की ओर से रुदर, चिन्मय और प्रणव ने शानदार गेंदबाजी की, हरेक ने 2-2 विकेट लिए।जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवेंद्र शेखावत अकादमी ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुनीत शर्मा ने 151 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। आर्यमान ने 51 और प्रिंस ने 32 रनों का योगदान दिया। देवांक ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पुनीत शर्मा रहे।

11
3741 views

Comment