सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई — फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) से गांजा तस्करी के फरार आरोपी की गिरफ्तारी
चित्रसेन घृतलहरे AIMA MEDIA //जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर सरिया पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित की है। अवैध गांजा खरीदी–बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार कर सरिया लाया गया है।
मामले का विवरण
दिनांक 26 दिसंबर 2025 को सरिया पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्र बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 6904 में उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद्रपुर रोड, सरिया में वाहन की घेराबंदी की गई। वाहन की तलाशी के दौरान 300 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया।
मौके से चालक राहुल कुमार पिता रामविलास निवासी हुसैनगंज, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अप. क्र. 278/25 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी
घटना में शामिल दूसरा आरोपी दिव्यांशु सिंह उर्फ बबलू पिता रामबाबू, उम्र 24 वर्ष, निवासी हसनपुर, थाना हुसैनगंज, जिला फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) घटना के दिन पुलिस की घेराबंदी के दौरान भाग निकला था और तब से फरार चल रहा था। लगातार खोजबीन के बाद सरिया पुलिस ने आरोपी को फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पूरे प्रकरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी को 09 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस सफल कार्रवाई में —
थाना प्रभारी प्रमोद यादव,सउनि सुमन चौहान,सउनि मोतीलाल डनसेना,प्र.आर. सुरेंद्र सिदार,आरक्षक नरेंद्र चंद्रा,
आरक्षक लक्ष्मी पटेल,साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी,कृष्णा डनसेना,दीपक मैत्री
तथा समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
सरिया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा