logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

‘विकास केंद्रित कूटनीति’ के जरिए भारत-नेपाल संबंध मजबूत करने की उम्मीद: रवि लामिछाने

काठमांडू: 10 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने उनकी पार्टी की चुनावी सफलता पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें “विकास केंद्रित कूटनीति” के माध्यम से भारत-नेपाल संबंधों के मजबूत होने की आशा है।

सोमवार शाम तक के रुझानों के अनुसार, नेपाल के संसदीय चुनावों में आरएसपी प्रत्यक्ष मतदान के तहत 125 सीट जीतकर और आनुपातिक मतदान प्रणाली के माध्यम से 48,29,910 वोट हासिल कर दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है।

0
0 views

Comment