विदेश मंत्री का वक्तव्य बेतुका, कोई समाधान नहीं था: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 10 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने संसद में पश्चिम एशिया की स्थिति पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के वक्तव्य को ‘‘बेतुका’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति ‘‘दुस्साहसपूर्ण’’ है जिससे देश का नुकसान हो रहा है।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता वाले कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग ने सोमवार रात जारी एक बयान में यह भी कहा कि भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री इलाके में ईरानी पोत के डूबने के खिलाफ विदेश मंत्री की ओर से कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया।