जनकपुरी के गड्ढे में गिरकर बैंक कर्मी की मौत का मामला: मुख्य ठेकेदार राजस्थान से गिरफ्तार
नयी दिल्ली: 10 मार्च (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढा खोदने वाले मुख्य ठेकेदार को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पिछले महीने जनकपुरी के इस गड्ढे में 25 वर्षीय बैंक कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिल सहित गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार हिमांशु गुप्ता गिरफ्तारी से बच रहा था और पश्चिमी जिले की पुलिस टीम के गहन तलाशी अभियान के बाद उसे राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया।