प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी
नयी दिल्ली: 10 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जम्मू कश्मीर के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके अब्दुल्ला 56 वर्ष के हो गए।