राहुल गांधी किसान परिवार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सोनीपत पहुंचे
चंडीगढ़: 10 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत स्थित मदीना गांव में एक किसान परिवार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सुबह गांव पहुंचे।
कांग्रेस के रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।