देश भगति जय हिंद, जय भारत
प्रेस नोट
मात्र 9 साल के शनू और 7 साल के मनु ने देशभक्ति की अनोखी मिसाल पेश की है। दोनों भाइयों ने चूरू जिले के 902 गांवों में से लगभग 135 अमर शहीदों और करीब 320 गांवों की पावन मिट्टी लेकर चूरू से दिल्ली शहीदी स्मारक तक 350 किलोमीटर दौड़कर समर्पित की।
इससे पहले भी 23 मार्च 2025 को शहीदी दिवस पर रेजांगला शहीदी स्मारक रेवाड़ी की पावन मिट्टी लेकर रेवाड़ी डीसी ऑफिस से दिल्ली इंडिया गेट तक 100 किलोमीटर की नॉनस्टॉप दौड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं।
यह परिवार पिछले कई वर्षों से अमर शहीदों की पावन मिट्टी उनके गांवों से लेकर दिल्ली इंडिया गेट पर समर्पित कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहा है। 🇮🇳