श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन 19 मार्च से गोविन्द देव गिरि जी महाराज के मुखारविंद से
श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन 19 मार्च से गोविन्द देव गिरि जी महाराज के मुखारविंद से
अयोध्या
ग्राम सभा सरायरासी में 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक भव्य श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह की ओर से किया जा रहा है।
श्री राम कथा महोत्सव में परम पूज्य श्री गोविन्द देव गिरि जी महाराज, कोषाध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। वे प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्री राम कथा का वाचन करेंगे। आयोजन का शुभारंभ चैत्र प्रतिपदा से होगा।
जिला पंचायत अध्यक्षा रोली सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को लेकर ग्राम सभा सरायरासी सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।