logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में झारखंड कांग्रेस प्रभारी से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की शिष्टाचार मुलाकात

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान झारखंड की राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ मानगो नगर निगम के विकास कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रभारी के. राजू ने क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक पहल करने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

0
46 views

Comment