मोतिहारी में जटिल केस का सफल प्रबंधन, एम.एस. हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी
मोतिहारी में आज सुबह एक जटिल गर्भवती महिला का सफल इलाज कर एम.एस. हॉस्पिटल की टीम ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। मरीज का हीमोग्लोबिन मात्र 7 ग्राम था और प्लेसेंटा रप्चर की समस्या भी थी। गर्भावस्था की अवधि 40 सप्ताह 3 दिन हो चुकी थी, जिसके कारण स्थिति काफी जोखिम भरी मानी जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, मरीज को मोतिहारी के 3–4 अलग-अलग अस्पतालों से रेफर किया गया था और अधिकांश जगहों पर ऑपरेशन (सी-सेक्शन) की सलाह दी जा रही थी।
इसके बाद मरीज को एम.एस. हॉस्पिटल लाया गया, जहां टीम डॉ. नेहा के नेतृत्व में डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक निगरानी और उपचार के बाद सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी कराई।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह केस काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अनुभवी टीम और सही समय पर इलाज के कारण मां और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। इस सफलता के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल की टीम का आभार जताया।