logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांधी भवन में श्रमजीवी पत्रकार संघ का भव्य होली मिलन, नगर पालिका अध्यक्ष सहित गणमान्य रहे मौजूद

बेमेतरा/छत्तीसगढ़ _ 10 मार्च 2026

बेमेतरा के बेसिक मैदान स्थित गांधी भवन में रविवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा 'होली मिलन समारोह' का शानदार आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच अटूट समन्वय और उल्लास का नजारा देखने को मिला।

मुख्य अतिथियों का आत्मीय स्वागत
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र शुक्ला ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में विकास तंबोली और नीतू कोठारी ने शिरकत की। श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित इस द्वितीय वर्ष के समारोह में पत्रकारों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित पत्रकारों ने भी एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर पर्व की बधाई दी।

"पत्रकारों के बिना हर सामाजिक कार्यक्रम अधूरा": विजय सिन्हा
समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा:
"राजनीति, धर्म या कोई भी सामाजिक आयोजन पत्रकारों के बिना अधूरा है। पत्रकार बंधु ही समाज की खबरों को जनता तक पहुँचाते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।"

आगामी वर्षों से सामूहिक होली मिलन समारोह
विजय सिन्हा ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी वर्ष से नगर पालिका स्वयं सभी पत्रकार साथियों के साथ मिलकर नगर स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन करेगी। उनकी इस घोषणा का सभी ने तालियों की गूँज के साथ स्वागत किया।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान

विशेष अतिथि विकास तंबोली और नीतू कोठारी ने कहा कि पत्रकारों के साथ होली खेलना गौरव की बात है। उन्होंने मीडिया को जनसमस्याओं को उठाने वाला सबसे सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान नगाड़ों की थाप और पारंपरिक फाग गीतों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमयी बना दिया।

खबरों की भागदौड़ छोड़ जमकर थिरके पत्रकार संग पालिका टीम
दिन-रात खबरों के पीछे दौड़ने वाले पत्रकारों ने रविवार को काम के दबाव को किनारे रख जमकर आनंद लिया। गांधी भवन के परिसर में होली के पारंपरिक गीतों और बॉलीवुड गानों पर श्रमजीवी पत्रकार संघ और पालिका के सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यह होली का रंग उनकी एकता और टीम भावना का प्रतीक है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर संजू जैन,सुजीत शर्मा ,योगेश राजपूत, कोमल सिंह राजपूत सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच पर अतिथियों का स्वागत दीपक पाण्डेय ने किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन राहुल साहू द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा सेन अंकुर तिवारी हिमाचल शर्मा परमेश्वर यादव सुफल दास मानिकपुरी सूरज सिंहा, रूप प्रकाश यादव ,गोविंद दास मानिकपुरी, लाला सिंह ठाकुर विक्की जायसवाल अरुण पुरैना का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर संघ के महासचिव संजय दुबे ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने साथ मिलकर लजीज व्यंजनों और होली की मिठास का लुत्फ उठाया।
जन चौपाल 36/दीपक पाण्डेय




7
591 views
1 shares

Comment