हत्या के इरादे से धारदार हथियार से हमला — 4 आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा/छत्तीसगढ़
चौकी मारो, थाना नांदघाट अंतर्गत ग्राम मनोधरपुर निवासी चंदन सिंह जांगडे (उम्र 48 वर्ष, पिता हीरा सिंह) की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना: 5 मार्च 2026 को ग्राम मनोधरपुर के तेजप्रकाश उर्फ राज महिलांगे, खुमेन्द्र उर्फ कृष्णा महिलांगे, डाजील महिलांगे एवं जगदीश उर्फ जग्गी महिलांगे ने एकजुट होकर चंदन सिंह के पुत्र साहिल जांगडे व अजय भारती पर धारदार हथियार से हमला कर गर्दन, हाथ और पेट में गंभीर चोटें पहुंचाईं। आरोपियों का स्पष्ट इरादा हत्या का था।
मामले में धारा 109 व 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं SDOP बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में विवेचना दल गठित किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
क्र.नामपिताआयु1.तेजप्रकाश उर्फ राज महिलांगेदुलेश कुमार महिलांगे25 वर्ष2.खुमेन्द्र उर्फ कृष्णा महिलांगेदुलेश कुमार महिलांगे21 वर्ष3.डाजील महिलांगेदूजराम महिलांगे18 वर्ष4.जगदीश उर्फ जग्गी महिलांगेदूजराम महिलांगे20 वर्ष
सभी निवासी — ग्राम मनोधरपुर, चौकी मारो, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा।
चारों आरोपियों को 6 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम का योगदान:
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शत्रुहन बंजारे, आरक्षक चेतन वैष्णव, बालमुकुंद सिंह, आसिफ खान, संजूनाथ योगी सहित समस्त चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
जन चौपाल 36/दीपक पाण्डेय