logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारत एक्सप्रेस के साथ ‘सहारा’ का नया सफर, मेगा कॉन्क्लेव में CMD उपेंद्र राय ने किया एलान अब ‘सहारा’ का नया सफर भारत एक्सप्रेस के साथ शुरू होने जा रहा

मंच से कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने जीवन दर्शन पर भी अपने विचार रखे और कहा कि प्रकृति और ईश्वर का स्वभाव एकदम ‘रेफरी’ जैसा होता है, जो हमेशा निष्पक्ष रहता है.राष्ट्रीय सहारा’ को फैलाने का संकल्प
‘सहारा न्यूज़ नेटवर्क’ के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने घोषणा की कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के सभी चैनलों को एक बार फिर से चालू किया जाएगा. इसके साथ ही, प्रिंट मीडिया में भी बड़ी वापसी करते हुए उन्होंने ‘राष्ट्रीय सहारा’ को पूरे देशभर में बड़े पैमाने पर फैलाने का संकल्प लिया. उनकी इस बड़ी घोषणा ने मीडिया और पत्रकारिता जगत में एक नई ऊर्जा और हलचल पैदा कर दी है.13 न्यूज़ चैनल और देश का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क
इस एकीकरण के बाद यह मीडिया हाउस देश का दूसरा या तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन जाएगा. उपेंद्र राय ने बताया कि सहारा के पास 8 न्यूज़ चैनलों के लाइसेंस हैं और भारत एक्सप्रेस को मिलाकर उनके पास कुल 13 न्यूज़ चैनलों के लाइसेंस होंगे. इसके अलावा, एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म भी होगा. रीजनल (क्षेत्रीय) न्यूज़ चैनलों की शुरुआत सबसे पहले सहारा ग्रुप ने ही की थी, और अब इस परंपरा को और भी भव्य तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा.
सहारा श्री को सच्ची श्रद्धांजलि और लॉयल्टी का महत्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा, “सहारा श्री ने देश के लिए बहुत कुछ किया है. सहारा न्यूज़ नेटवर्क के साथ मेरी जीवन की करीब 23 सालों की लंबी यात्रा रही है.” उन्होंने वफादारी (लॉयल्टी) को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि वे किसी का भी इंटरव्यू लेते समय उसका लॉयल्टी फैक्टर जरूर परखते हैं, क्योंकि जिसमें टिकने की क्षमता नहीं है, वह जीवन में कभी बड़ा काम नहीं कर सकता.

उपेंद्र राय ने भावुक होते हुए कहा, “मैंने सीईओ और एडिटर-इन-चीफ के रूप में 15 साल तक इस नेटवर्क को चलाया और सहारा श्री के मुंह से कभी उफ तक नहीं निकली. अब कानूनी बाध्यताओं का पालन करते हुए और सहारा प्रबंधन की सहमति से मैंने यह संकल्प लिया है कि जब तक मैं जिंदा रहूंगा, इस पूरे नेटवर्क को चलाऊंगा. यही मेरी तरफ से सहारा श्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.”

0
941 views

Comment