logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एलपीजी गैस की कमी से परेशान जनता, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइने !

महराजगंज/नौतनवा क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है। गैस की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें लग जा रही हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग भी लाइन में लगकर गैस लेने को मजबूर हैं।
गैस एजेंसियों के कर्मचारियों का कहना है कि सप्लाई कम आने के कारण यह समस्या हो रही है। जैसे ही पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध होंगे, उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी।
वहीं उपभोक्ताओं ने प्रशासन और गैस कंपनियों से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

1
190 views

Comment