logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संकल्प से समाधान अभियान में अधिकारी गति लाएं - कलेक्टर

#sankalpsesamadhan अभियान में अधिकारी गति लाएं - कलेक्टर

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने संकल्प से समाधन अभियान में जुड़े समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अधिक से अधिक आवेदनों का निराकरण करें। ताकि मुरैना प्रदेश में टॉप-5 में आ सके।
कलेक्टर ने बताया कि मुरैना जिले में कुल 128277 आवेदनों से 126134 आवेदनों का निराकरण किया गया है। 124975 आवेदन स्वीकृत किए गए है, जबकि 1159 अस्वीकृत किए गए है। कलेक्टर ने कहा कि अभियान में और गति लाई जाए, इसके लिए संकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राथमिकता वाली योजना से लोगों को लाभान्वित कराएं और राजस्व विभाग अधिक से अधिक खसरा-खतौनी का वितरण करें।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

32
1346 views

Comment