logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आयुष विभाग ने राजधनवार में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

राजधनवार (गिरिडीह)- जिला आयुष समिति गिरिडीह ने दिनांक 09/03/2026 को राजधनवार के आसपास इलाकों में प्रचार-प्रसार कर अस्पताल परिसर में प्रखण्ड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सक डॉ.अनुराधा शिल्पा, डॉ.प्रभु कुमार पाण्डेय, डॉ.निधि कुमारी के द्वारा सभी मरीजों को आर्थो आर्थराईटिस, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, पैरों में सूजन, वात रोग, नस रोग संबंधित अन्य सभी प्रकार के बीमारियों का आयुर्वेदिक, यूनानी, होमियोंपैथिक एवं योग सहित परामर्श संबंधी अलग-अलग काउंटर लगाकर लगभग 400 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर, ईलाज कर दवा वितरण किया गया।
शिविर में मौजूद सभी लोगों को योगाभ्यास करा कर योग के माध्यम से स्वयं को निरोग रख सकते हैं। योग प्रशिक्षक राहुल कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य कर्मियों के योगदान सराहनीय रहा।

3
697 views

Comment