एचपीवी वैक्सीन विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष लाभकारी
एचपीवी वैक्सीन विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष लाभकारी
एसडीएम प्राइवेट स्कूल संचालकों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा है कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए यह टीकाकरण अत्यंत प्रभावी है। इस अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाए। अभियान के अंतर्गत अभिभावकों और किशोरियों को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाए। इसके लिए समस्त एसडीएम और शिक्षा विभाग अपने-अपने क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक करें। इस अभियान को मिशन मोड पर लें। इसके कोचिंग संस्थाओं में भी संदेश दें।
समीक्षा के दौरान कैलारस ने एचपीवी वैक्सीन में अच्छा कार्य किया है। इसी प्रकार अन्य विकासखंड भी अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें। एक भी 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाएं टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावासों में निवासरत किशोरी बालिकाओं के टीका लगवाया जाना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग भी लें।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh