logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जल की एक- एक बूंद को सहेजने के लिए करना होगा सामूहिक प्रयास - कलेक्टर

जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए करना होगा सामूहिक प्रयास - कलेक्टर

जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मुरैना जिले में 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और आमजन की सहभागिता से इसे जनआंदोलन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल संरचनाओं के संवर्धन तथा जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएं।
कलेक्टर ने कहा कि निजी और शासकीय जल स्रोतों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे अधूरे निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नालियों, तालाबों, बावड़ियों सहित अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें और लोगों को जल का महत्व बताने के लिए जन चौपाल का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि खेत तालाब की अपेक्षा अमृत सरोवर बनवाएं। जिन लोगों ने तालाब बनाए है, उनमें पानी नहीं है, वहां खेती की जा रही है। ऐसे सब इंजीनियरों को नोटिस जारी किए जाएं। बोरी बंधान का कार्य भी किया जाए तथा शासकीय भवनों, हॉस्टल, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र और पंचायत भवनों में रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग करवाएं। ताकि बरसात के पानी को सीधे जमीन के नीचे उतारा जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी और पीएम विश्वकर्मा सहित पीएमएफएमई, मुद्रा योजना, स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में गति लाएं। राजस्व वसूली 15 दिन में अधिक से अधिक कराएं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

48
1356 views

Comment