logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्टर आशीष कुमार, भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 18 वर्षीय ठेला चालक को रौंदा मौके पर ही मौत हो गई।,

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एनएच-80 पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक ठेला चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान बांका जिले के राजपुर निवासी मनीष पोद्दार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। मनीष महज 18 साल की उम्र में ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस हादसे ने एक गरीब परिवार का चिराग बुझा दिया है।
पिता प्रदीप पोद्दार ने बताया कि सोमवार सुबह मनीष भागलपुर से अपना ठेला लेकर वापस घर लौट रहा था।जोरदार टक्कर: बलुआचक के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह ठेले समेत पास की गहरी खाई में जा गिरा। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी समेत फरार होने में सफल रहा।हादसे की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस आरोपी ड्राइवर की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है ताकि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

22
1545 views

Comment