logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नल जल योजना का सफल संचालन कर मिसाल बनी सरपंच माया देवी

#successstory

नल-जल योजना का सफल संचालन कर मिसाल बनीं सरपंच श्रीमती माया देवी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुरैना जिले के ग्राम ऐंती की सरपंच श्रीमती माया देवी महिला नेतृत्व और जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने अपने प्रयासों से ग्राम में नल-जल योजना को सफलतापूर्वक संचालित कर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को पानी की समस्या से बड़ी राहत दिलाई है।
मुरैना जिला मुख्यालय से लगभग 39 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ऐंती जिले का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है, जहाँ शनिश्चरा धाम स्थित है। यहां पर्वतों से झरनों के रूप में पानी बहता है, लेकिन इसके बावजूद गांव में पेयजल की व्यवस्था लंबे समय तक चुनौती बनी हुई थी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में नल जल योजना बनने के बाद श्रीमती माया देवी ने संकल्प लिया कि नल जल योजना को सुचारू रूप से संचालित करना आवश्यक है, ताकि महिलाओं को पानी के लिए संघर्ष न करना पड़े।
ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्ष के रूप में उन्होंने योजना के रखरखाव के लिए प्रति परिवार 100 रुपये जलकर भी निर्धारित किया गया है और एकत्रित धनराशि से नल-जल योजना को नियमित रूप से संचालित करने हेतु ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति समय-समय पर आवश्यक निर्णय लेती है। आज इस योजना के माध्यम से गांव के लगभग 376 घरों तक नल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है।
सरपंच श्रीमती माया देवी पी.एच.ई. विभाग के जिला व विकासखंड स्तर के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखती हैं। विभाग द्वारा उन्हें लगातार तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वे परिवार, बच्चों और खेती के साथ-साथ पंचायत के कार्यों को भी पूरी जिम्मेदारी से निभाती हैं।
श्रीमती माया देवी का उद्देश्य गांव में अधिक से अधिक जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्य करना है। वे समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाती हैं। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियो के प्रति जागरूक करती हैं। श्रीमती माया देवी का नेतृत्व ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गया है। महिला दिवस के अवसर पर यह पहल महिला सशक्तिकरण - का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

56
1411 views

Comment