क्या आपके इलाके में भी ऐसी समस्या है? प्रशासन कब लेगा संज्ञान?
शिकोहाबाद:
क्षेत्र के निजामपुर गढ़ूंमा में मुख्य सड़क पर लंबे समय से नालियों की सफाई और जल निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है।
सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्ग राहगीरों, महिलाओं, पुरुषों तथा छात्र-छात्राओं को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।
गंदे पानी और कीचड़ के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।