logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, बुकिंग नियमों में बदलाव घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब गैस सिलेंडर की बुकिंग

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ 🔵
एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, बुकिंग नियमों में बदलाव
घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब गैस सिलेंडर की बुकिंग पहले की तुलना में कम समय में यानी करीब 25 दिन के भीतर की जा सकेगी। पहले उपभोक्ताओं को नई बुकिंग के लिए ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
सरकार का कहना है कि इस फैसले का मुख्य उद्देश्य एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध स्टॉकिंग को रोकना है। सूत्रों के मुताबिक पहले कुछ लोग करीब 55 दिनों के अंतराल में गैस बुक करते थे, लेकिन हाल के समय में कुछ जगहों पर लोग 15 दिनों के भीतर ही बार-बार बुकिंग करने लगे थे, जिससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा था और कई जगह आम उपभोक्ताओं को गैस मिलने में दिक्कतें आने लगी थीं।
इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने सख्ती दिखाते हुए एलपीजी वितरण व्यवस्था में सुधार करने का फैसला लिया है। सभी तेल रिफाइनरियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एलपीजी उत्पादन बढ़ाएं, ताकि देश में गैस की उपलब्धता बनी रहे और किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर के लिए इंतजार न करना पड़े।
सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि घरेलू एलपीजी कनेक्शन को वाणिज्यिक कनेक्शन से हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। यानी होटल, ढाबा या व्यावसायिक उपयोग से पहले गैस की सप्लाई घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाएगी, ताकि आम परिवारों की रसोई पर किसी तरह का असर न पड़े।
इसके साथ ही भारत सरकार अब एलपीजी आयात के नए विकल्प भी तलाश रही है। कई देशों ने भारत को गैस बेचने में रुचि दिखाई है, जिनमें Algeria, Australia, Canada और Norway जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के साथ बातचीत के जरिए भारत अपनी गैस आपूर्ति को और मजबूत करना चाहता है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कमी की स्थिति पैदा न हो।
सरकार का साफ कहना है कि देश के घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हमेशा पहली प्राथमिकता में रहेंगे और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
📢 फिलहाल सरकार की इस नई व्यवस्था का मकसद है कि गैस की सप्लाई सुचारू रहे, कालाबाजारी पर रोक लगे और आम जनता को समय पर एलपीजी सिलेंडर मिल सके।

7
220 views

Comment