महिला दिवस पर खाचरोद में प्रतिभाओं का सम्मान जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने प्रेरणादाई महिलाओं को किया सम्मानित
*महिला दिवस पर खाचरोद में प्रतिभाओं का सम्मान, जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने प्रेरणादायी महिलाओं को किया सम्मानित*
*उज्जैन/गिरधारी गेहलोत जन जन कीआवाज*
खाचरोद नगर मेंअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री खाचरोद द्वारा नगर की प्रेरणादायी एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को शाल, माला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खाचरोद में पदस्थ एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा बछोटे ने अपने उद्बोधन में जैन समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैन समाज अत्यंत शिक्षित, संस्कारी और सामाजिक मूल्यों को समझने वाला समाज है। उन्होंने कहा कि इस समाज के लोगों के विरुद्ध कभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलती। महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं आगे बढ़ते हुए अन्य महिलाओं को भी साथ लेकर चलती हैं तथा महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव सक्रिय रहती हैं।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने माता-बेटियों के बीच मजबूत संवाद पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं स्वयं को कभी कमजोर न समझें और हर क्षेत्र में आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में श्रीमती नेहा चंडालिया (न्यूट्रीहब्स क्लिनिक संचालिका), डॉ. प्रक्षाल नांदेचा (एमडीएस सर्जन, अरविंदो इंस्टिट्यूट), मिनी सीरीश (प्रधानाचार्य, इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल), साक्षी बुपक्या (निःशुल्क धार्मिक पाठशाला संचालिका) एवं नेशनल मलखम चैंपियन मानसी बंबोरिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर खाचरोद का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर मैत्री ग्रुप की महिला सदस्य— अंजू नांदेचा, सरिता लुणावत, ममता चोपड़ा, राखी जैन, आदिति जैन, मोना चौरड़िया, दिव्या जैन, रूपल चंडालिया, टीना भारती, मोनिका मेहता, अनीता मेहता, रानी गेलड़ा, निशा भटेवरा, पूनम भटेवरा, विभा चोरड़िया, अर्पिता बरखेड़ावाला, श्वेता गेलड़ा, दीपिका चततर, मयूरी बुपक्या, नम्रता भटेवरा, मोनिका भटेवरा, पूर्वा सकलेचा, आशुका चंडालिया, रूबी बुपक्या, सुलोचना जैन, प्रियंका गेलड़ा, अर्पिता मेहता, सीमा भंडारी, कृतिका चंडालिया, आशा जैन सहित अनेक महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।