logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मझगांव विधानसभा क्षेत्र में हाथियों के आतंक व विद्युतीकरण की मांग को लेकर बैठक, आंदोलन की चेतावनी

चाईबासा : मझगांव विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा लगातार घरों को नुकसान पहुंचाने तथा कई गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने के मुद्दे को लेकर मंझारी प्रखंड के बुनमलता गांव में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला परिषद सदस्य सह झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में बताया गया कि विगत जनवरी माह से अब तक हाथियों द्वारा कई ग्रामीणों के घर तोड़ दिए गए हैं, लेकिन प्रभावित लोगों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। साथ ही मेरामहोनर पंचायत के पताहातू गांव के टोला संग्रामबासा, नीताबासा, गालाबासा तथा टेंगरा गांव के टोला जोबासाईं में आज तक विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि झारखंड सरकार और वन विभाग के सुस्त रवैये के कारण हाथियों से क्षतिग्रस्त घरों का मुआवजा देने के लिए सरकार के पास फंड नहीं है, लेकिन राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के लिए सरकारी खर्चे से लग्जरी गाड़ी खरीदने में कोई कमी नहीं दिखाई देती। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मुआवजे की मांग को लेकर 24 मार्च 2026 को वन विभाग का घेराव किया जाएगा। वहीं, छूटे हुए गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग को लेकर 12 मार्च 2026 को विद्युत विभाग खप्परसाई कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। बैठक में रंजीत बिरुवा, पवन बिरुवा, मनोज गोप, शत्रुघ्न कुंकल, विभूति गोप, सूरज गोप, सूरज हांसदा, रोहित पान, मनीष गोप, दूसरु कुंकल, दुर्गा चरण कुंकल समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

15
195 views

Comment