logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप का गवाह बना मंझौल


राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप का गवाह बना मंझौल

*बेगूसराय मंझौल के ऐतिहासिक शताब्दी मैदान में शिक्षाविद् स्वर्गीय बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन हो गया। बिहार वालीबाल संघ और जयमंगला वॉलीबॉल क्लब के सौजन्य से तीन दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बिहार के विभिन्न जिलों से आई टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मझौल के ऐतिहासिक शताब्दी मैदान में 2015 के बाद एक लंबे अंतराल के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट आयोजित किया गया।*
मंझौल ,बेगूसराय का शताब्दी मैदान एक लंबे अंतराल के बाद राज्यस्तरीय बालक और बालिका प्रतियोगिता का गवाह बना। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता ने मंझौल को एक बार फिर खेल की दुनिया में स्थापित करने में सहायता प्रदान की।
बिहार राज्य 21वीं बालक बालिका डे नाइट चैंपियनशिप का आखिरकार समापन हो गया।
डे नाइट चैंपियनशिप के समापन समारोह में बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव मंझौल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले शहीद नित्यानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
और कृषि मंत्री उसके बाद
जयमंगला काबर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश राज के आवास पर जाकर उनकी माताजी से मुलाकात किया। उसके बाद शताब्दी मैदान पहुंचकर डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया।

समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जिलाधिकारी एवं दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुके रविन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उन्होंने खिलाड़ियों को जीत का मंत्र भी दिया। गौरतलब है कि रविंद्र कुमार मंझौल अनुमंडल के बसही गांव के निवासी हैं।

इसके अलावा बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री तथा पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार भी समापन समारोह में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला भागलपुर और समस्तीपुर के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए भागलपुर की टीम विजेता बनी। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने मोकामा क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही जयमंगला वॉलीबॉल के सीनियर खिलाड़ियों को भी अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मुझे मंझौल आना अच्छा लगता है और मैं बार-बार यहां आता रहा हूं। मैं माता जयमंगला की धरती को प्रणाम करता हूं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह समेत बिहार वालीबाल संघ के अनेक पदाधिकारी की भूमिका अग्रणी रही ।
वॉलीबॉल आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश राज तथा आयोजन सचिव दीवाकर भारती की महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका रही। इनके कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से तीन दिवसीय डे-नाइट वॉलीबॉल चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।

समारोह का संचालन जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष और आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश राज ने सफलतापूर्वक किया और दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन युवा उद्योगपति प्रभात रंजन ने किया.

इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे दिन बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी शताब्दी मैदान पहुंचे और उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने शताब्दी मैदान के मंच पर शहीद अमरेश की प्रतिमा और स्वर्गीय bodhan प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीदों के सम्मान में मोमबत्ती जलाकर अपने उद्गार प्रकट किये।

जबकि 21वीं बालक बालिका डे नाइट चैंपियनशिप का शुभारंभ 6 मार्च को बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने किया था।

तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में सैकड़ो बालक और बालिका खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने की कोशिश की।


तीन दिनों तक मंझौल का शताब्दी मैदान दूधिया रोशनी से सराबोर रहा और एक भव्य समारोह का गवाह भी बना।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जयमंगला वॉलीबॉल क्लब और बिहार वालीबाल संघ के पदाधिकारी की भूमिका सर्वोपरि रही। लेकिन संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा वॉलीबॉल आयोजन समिति के सचिव दिवाकर भारती और अध्यक्ष राजेश राज ने तैयार की और उसे अमलीजामा पहनाया गया।

6
147 views

Comment