“UPSC में 206वीं रैंक हासिल कर प्रियंका यादव ने बढ़ाया पीलीभीत का मान”
समाजवादी अधिवक्ता सभा, जनपद पीलीभीत के पदाधिकारियों ने श्री शिवेंद्र यादव एडवोकेट के निवास स्थान राजीव कॉलोनी, जनपद पीलीभीत पहुँचकर उनकी बहन कुमारी प्रियंका यादव को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 206वीं रैंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि को जनपद पीलीभीत के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
साथ ही पदाधिकारियों ने उनके पिता स्वर्गीय श्री जवाहर लाल यादव जी के हाल ही में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष श्री ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट के साथ आशीष कुमार एडवोकेट एवं राजीव यादव एडवोकेट पूर्व डी जी सी श्री दिनेश यादव एडवोकेट , पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव समाजवादी पार्टी एवं के के पाल एडवोकेट , विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समाजवादी अधिवक्ता सभा ने प्रियंका यादव की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि परिश्रम और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विकास रस्तोगी
एडवोकेट