logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन छिंदवाड़ा इकाई द्वारा भव्य सामूहिक विवाह समारोह 18 मार्च 2026 को छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा राधेलाल साहू साहू तेली समाज

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन छिंदवाड़ा इकाई द्वारा भव्य सामूहिक विवाह समारोह 18 मार्च 2026 को छिंदवाड़ा में

छिंदवाड़ा राधेलाल साहू

साहू तेली समाज के विकास एकता एवं जागरूकता के लिए सतत कार्यरत राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन छिंदवाड़ा इकाई द्वारा भव्य सामूहिक विवाह समारोह 2026 आयोजित किया जा रहा हैं । मां कर्मा संदेश पत्रिका प्रधान संपादक पत्रकार श्रीराम साहू को जानकारी प्रदान करते हुए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी द्वारा बताया कि प्रतिवर्षानुसार यह आयोजन होता हैं । राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी के नेतृत्व में, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गिरीश साहू जी, जिला अध्यक्ष सोनू श्री मुन्ना जी साहू (अन्नपूर्ण ट्रेंड्स) एवं नगर अध्यक्ष श्री हेमन्त जी ,श्री जयशंकर जी साहू के मार्गदर्शन में हम सामाजिक एकता मजबूत करने, पारिवारिक मूल्यों को नई ऊँचाई देने एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर रहे हैं ।तिथि: 18 मार्च 2026 को स्थान: पोला ग्राउंड दशहरा मैदान छिंदवाड़ा में विवाह संस्कार सम्मलेन धूमधाम से संपन्न होंगे। आयोजन समिति द्वारा सर्वोत्तम व्यवस्थाओं के साथ में उत्तम भोजन व्यवस्था रहेगी। विवाह सम्मेलन में प्रत्येक जोड़े को उपहार में मोटर साइकल, गोदरेज अलमारी,ड्रेसिंग टेबल, कूलर , डबल बेड बिस्तर, सेंटर टेबल,सोफ़ा सेंट एवं अन्य गिफ्ट् गृहस्थी के आवश्यक वर्तन प्रदान किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं संगठन द्वारा की जाएगी। तेली-साहू समाज बंधुओं, कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों से अपील की गई हैं कि सभी सहभागिता करने की किरपा करें इच्छुक जोड़े शीघ्र पंजीकरण कराएं। विवाह समारोह में पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 10/03/2026 तक है। संपर्क अशोक साहू राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन 9425972328 गिरीश साहू जी 9111750151, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन। इसका ध्येय उद्देश्य सामाजिक एकता ही हमारी शक्ति है। तेली साहू सामूहिक विवाह छिंदवाड़ा सामाजिक एकता के लिए ऐतिहासिक प्रयास कहलाता है। जिसमें हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु महिला पुरुष युवा सहभागी रहते हैं ।कई जिलों सहित पूरे प्रदेश से एवं राष्ट्रीय स्तर से सामाजिक बंधु, संगठन पदाधिकारी सहभागी रहते है।

0
211 views

Comment