logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंजूर भवन, नवाबगंज हजारीबाग में भाकपा की जिला परिषद बैठक सम्पन्न

📍
✊ झारखंड में वाम विकल्प तैयार करेगी भाकपा — अनिरुद्ध कुमार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) हजारीबाग जिला परिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंजूर भवन, नवाबगंज हजारीबाग में का. महादेव मांझी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में सदस्यता अभियान, नवीकरण और पार्टी को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करते हुए 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसी कड़ी में आगे की रणनीति तय करने और झारखंड में वाम विकल्प तैयार करने के उद्देश्य से 15 मार्च 2026 को रांची में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया जाएगा।
🔴 इस समारोह में शामिल होने के लिए हजारीबाग से सैकड़ों कार्यकर्ता 15 मार्च को रांची के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रम अटल वेंडर मार्केट के ऊपर स्थित सभागार में आयोजित होगा, जिसमें पूरे राज्य से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
🌟 समारोह में मुख्य रूप से शामिल होंगे:
• भाकपा के महासचिव डी. राजा
• राज्यसभा सांसद पी. संतोष
• पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मुखर्जी
• केंद्र और राज्य के कई वरिष्ठ नेता
बैठक में यह भी कहा गया कि राज्य में मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण और बड़े जनसंघर्ष की तैयारी की जाएगी। जिला सचिव ने कहा कि बड़कागांव क्षेत्र पूंजीपतियों का चारागाह बनता जा रहा है, जिसके खिलाफ अप्रैल माह में जिले में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से सहायक जिला सचिव प्रो. अनवर हुसैन, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा मेहता, राज्य परिषद सदस्य नीमन यादव, समसुद्दीन अंसारी, रामकुमार, आनंद पांडेय, रामकृत सिंह, अवध कुमार, रामेश्वर साहू, मोहम्मद जहूर, मोहम्मद इस्लाम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
✍️
डॉ. प्रो. अनवर हुसैन
सहायक जिला सचिव
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, हजारीबाग

30
404 views

Comment