logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन



गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन मुख्यालय गोरखपुर एवं अन्य शाखाओं द्वारा 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया।दीप प्रज्वलन कर संयुक्त सचिव मृदुला श्रीवास्तव ने आगत अतिथियों का स्वागत संबोधन किया। गोरखपुर में रेखा रमण अध्यक्षा, महिला प्रभाग, पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने वैदिक काल, प्राचीन काल, मध्य काल एवं आधुनिक काल खण्डों में महिलाओं की दशा पर कहा कि वर्तमान में विश्व में 03 संस्कृतिया हैं।एक संस्कृति जहां पर्दानशीं महिलाएं खुले आसमान को देखना चाहती हैं,दूसरी पश्चिमी संस्कृति जहां महिलाएं उन्मुक्त जीवन बिना किसी सामाजिक बंधन के जीना चाहती हैं और तीसरी भारतीय संस्कृति जहां महिलाएं को देवी स्वरूप हैं,उन्हें लिंग भेद का सामना नहीं करना पड़ा है तथा आज देश के राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर वे आसीन हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां महिलाओं को समानता के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा है, उन्हें केवल जागृत करने की जरूरत है ताकि वे अपने साथ समाज व राष्ट्र हित मे योगदान कर सकें। डॉ निर्मला चौधरी महासचिव (संगठन),महिला प्रभाग ने शानदार मंच संचालन के साथ उपस्थित महिलाओं को भाग्यशाली बताते हुए स्वास्थ्य हेतु रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले तमाम महत्वपूर्ण टिप्स दिया। पेंशन एवं चिकित्सा सम्बन्धी भावी कठिनाईयो से बचने हेतु पीपीओ में खुद अपने नाम की स्पेलिंग जन्म तिथि पता आदि चेक करने तथा मेडिकल कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि सबकी जानकारी में एक जगह रखने की सलाह दी। आभा अग्रहरि संयोजक महिला प्रभाग, राप्ती नगर शाखा ने महिला हित के कानूनी प्रावधानों से सबको अवगत कराया। वक्तव्यों के बीच में "नारी तू नारायणी" एवं "तोरा मन दर्पण कहलाए" गीत पर शुक्ति मुखर्जी के गायन व हारमोनियम वादन, दीप्ति चटर्जी, रंजना सरखेल,मीता चटर्जी के गायन, कु.सेलिना साजी के कैसियों वादन एवं अभिजीत घोषाल के तबला वादन कोरस पर श्रोता झूम उठे।एकल गायन में रंजना श्रीवास्तव तथा विजय लता के सुर को सभी ने मुक्त कंठ से सराहा। एकल नृत्य में कु. रीता साजी के नृत्य "नारी तू शक्ति है" तथा मोनालिसा विद्यान्त के "मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले" ने सभी का मन मोह लिया।इसके साथ ही एक गेम भी कराया गया तथा तीन विजेताओं, सुपर सिटीजन महिलाओं, वक्ताओं आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डा. संध्या श्रीवास्तव पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डीएवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ने प्रोग्राम की सराहना की। महिला प्रभाग की वरिष्ठ सदस्या कमलासिनी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



63
562 views

Comment