logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसएसपी ऊधमसिंहनगर का अपराधियों पर कड़ा प्रहार: बाजपुर पुलिस ने एक साथ 11 वारंटियों को दबोचा ​

एसएसपी ऊधमसिंहनगर का अपराधियों पर कड़ा प्रहार: बाजपुर पुलिस ने एक साथ 11 वारंटियों को दबोचा
​ऊधमसिंहनगर: जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के तेवर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। एसएसपी के निर्देशों पर पूरे जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहे 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई
​एसएसपी अजय गणपति ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कोर्ट से जारी वारंटों के आधार पर फरार चल रहे अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इसी क्रम में बाजपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी और 11 ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे।
​पुलिस टीम की मुस्तैदी
​कोतवाली बाजपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल थे और न्यायालय में पेश न होने के कारण उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे।
​"जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है।" — एसएसपी ऊधमसिंहनगर
बाजपुर कोतवाली पुलिस ने 11 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

1. गोपी उर्फ तारा सिंह पुत्र खुशाल सिह निवासी संजय कालोनी आदर्श कालोनी कोतवाली बाजपुर
2. मो0 आजम पुत्र शाहिद हुसैन निवासी मो0 श्यामनगर सुल्तानपुर पट्टी कोतवाली बाजपुर
3. प्रभात कुमार पुत्र राकेश निवासी वार्ड न0-3 टाण्डा बजरा सुल्तानपुर पट्टी कोतवाली बाजपुर
4. अभिजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी हरिपुरा हरसान कोतवाली बाजपुर
5. रमेश कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी कनौरा कोतवाली बाजपुर
6. महेश पुत्र गोवर्धन निवासी महेशपुरा कोतवाली बाजपुर
7. इरफान अली पुत्र हामिज निवासी श्यामनगर मस्जिद सुल्तानपुर पट्टी कोतवाली बाजपुर
8. बलदेव सिंह उर्फ देवा पुत्र रमेश सिंह निवासी गोबरा जोगीपुरा बन्नाखेड़ा कोतवाली बाजपुर
9. काका सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी इटव्वा बन्नाखेड़ा कोतवाली बाजपुर
10. सरजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी केशोवाला मोड दामोदर फार्म कोतवाली बाजपुर
11. विमला देवी पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी केशोवाला कोतवाली बाजपुर

#UKPoliceStrikeOnCrime
#udhamsinghnagarpolice

8
519 views

Comment