logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्रकार से अभद्रता कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी


परतावल/महराजगंज:
सीएचसी परतावल में कवरेज के दौरान एक पत्रकार के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित पत्रकार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है मामला
नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 02 तिवारी टोला निवासी पत्रकार आनन्द कुमार मिश्र ने श्यामदेउरवा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 8 मार्च की रात करीब 9:30 बजे वह सीएचसी परतावल में रिपोर्टिंग के लिए मौजूद थे। इसी दौरान कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी शम्भू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे।
कैसे बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि कुछ युवक मारपीट के मामले में इलाज कराने आए थे। पत्रकार द्वारा घटना के बारे में जानकारी लेने और कारण पूछने पर शम्भू सिंह नाराज हो गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर उन्होंने खुद को ठेकेदार बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
कॉलर पकड़कर दी धमकी
पीड़ित पत्रकार के अनुसार, शम्भू सिंह के साथ आए दो युवकों ने उनका कॉलर पकड़ लिया और वहां से चले जाने को कहा। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। खुद को अकेला पाकर पत्रकार वहां से निकल गए और बाद में पुलिस से शिकायत की।
पुलिस का पक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: प्रदीप सिंह
स्थान: महराजगंज

1
0 views

Comment